अब कोरोना का इलाज होगा कैशलेस, IRDAI ने बीमा कंपनियों को दिया ये आदेश

देशभर में लगातार कोरोना के मामले  बढ़ते ही जा रहे हैं. हर दिन लाखों की संख्या में केस सामने आ रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर करीब 3 लाख से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में अब बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण इरडा  ने कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. अब वे दूसरी बीमारियों की तरह कोरोना के लिए भी कैशलेस इलाज  की सुविधा का लाभ ले सकते हैं. IRDAI ने इंश्योरेंस कंपनियों से कहा है कि अपने ग्राहकों को नेटवर्क हॉस्पिटल में कोरोना का कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराएं. इसके लिए इरडा ने दिशानिर्देश भी जारी किए है. सरकार ने भी इस फैसले का स्वागत किया है.

जानिए कैसे कोरोना मरीजों को मिलेगा फायदा:-इरडा ने दिशानिर्देश से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस कराया हुआ है और इसके तहत ही कोरोना का इलाज भी कैशलेस करवाना चाहते हैं. यानी कि अगर कोई अस्पताल किसी मरीज को तमाम बीमारियों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा दे रहा है तो उसे कोरोना में भी वही सुविधा देनी होगी.

नियम न मानने पर होगी कार्रवाई:-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 22 अप्रैल को इरडा के चेयरमैन एस सी खुंटिया से इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा कैशलेस सुविधा न देने वाले शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा था. यानी कि अगर कोई मरीज शिकायत करते हैं तो उस बीमा कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बीमा लेते समय इन बातों का रखें ध्यान:-इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि इसमें किन-किन बीमारियों को कवर किया गया है. इसके लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम की लिस्ट चेक करें. इसके अलावा इंश्योरेंस कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो जरूर चेक कर लें. इससे आपको पता चलेगा कंपनी ने इलाज के खर्चे का अब तक कितने लोगों को पेमेंट किया है. इससे आपको जरूरत पड़ने पर लाभ मिल सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *