
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का दुनियाभर में क्रेज है, ये तो सबको पता चल चुका है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक श्रीवल्ली, सामी-सामी गानों पर झूमते दिख रहे हैं। पुष्पा राज का आइकॉनिक ऐक्शन भी लोग करते दिखाई दिए हैं। लेकिन लेटेस्ट वीडियो देखकर आपको लगेगा कि अब तो हद ही हो गई। ट्विटर पर एक क्लिप वायरल है। इसमें एक न्यूबॉर्न बेबी हाथ से पुष्पा वाला ऐक्शन कर रहा है। IAS अफसर अवनीश शरण ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा है, ये तो पक्का कभी नहीं झुकेगा। इस वीडियो को अब तकक 3,300 बार रीट्वीट किया जा चुका है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
वायरल हुई कुछ ही सेकंड की इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक नवजात कपड़ों में लिपटा हुआ है. अगले ही पल वह कुछ ऐसा करता है, जो आपको पुष्पा फिल्म की याद दिला देगा. वीडियो में आप नवजात को अल्लू अर्जुन का हाथ वाला सिग्नेचर स्टेप करते हुए देख सकते हैं. क्लिप के बैकग्राउंड में आप पुष्पा का पॉपुलर डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं’ सुन सकते हैं.
नवजात का ये क्यूट सा वीडियो IAS अफसर अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. कुछ ही सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. लोग इसे तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं. वहीं, वीडियो देखने के बाद लोग लगातार इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं.
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, लगता है मां ने पुष्पा कुछ ज्यादा ही देख लिया है. वहीं, दूसरे यूजर का कहना है कि मैं झुकेगा नहीं डायलॉग का ये अब तक का सबसे क्यूट वर्जन है. एक अन्य यूजर का कहना है कि पुष्पा मूवी की सेकंड सीरीज की तैयारी की जाए, क्योंकि हीरो ने जन्म ले लिया है. इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स कमेंट सेक्शन में अल्लू अर्जुन को टैग कर इसे देखने के लिए इन्वाइट कर रहे हैं. कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.