पुणे में हिट एंड रन का नया मामला:ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, फिर कार से कुचलकर भागा – देखें VIDEO

 

महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का नया मामला सामने आया है। मुंढवा इलाके में ताड़ीगुट्टा के पास एक ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। फिर कार से कुचलकर भाग गया।
घायल बाइक सवार को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई। पुलिस ने बताया, कार सवार ने इससे पहले एक स्कूटी को भी टक्कर मारी, जिसमें 3 घायल हो गए।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसकी पहचान 34 साल के आयुष तायल के रूप में हुई। वह एक प्राइवेट कंपनी में बड़ा अधिकारी है। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।


मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई। वह फूड डिलीवरी का काम करता था। 

टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी पुणे पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार (10 अक्टूबर) देर रात करीब 1.35 बजे की है। मुंढवा इलाके में गूगल ऑफिस के बाहर ऑडी कार में सवार आरोपी ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। फिर उसने फूड डिलीवरी बॉय की बाइक पर कार चढ़ा दी। शुरुआती जानकारी में पता चला कि कार ड्राइवर शराब के नशे में था।

बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी। उसने घायल शख्स को कार के नीचे कुचल दिया और तेजी से भाग गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे से पहले कार की पहचान की। फिर उसके मालिक का पता लगाया। आरोपी को हड़पसर इलाके में उसके घर से अरेस्ट कर लिया गया।


कार की बॉडी भी दोनों तरफ से डैमेज हुई है। साथ ही बंपर में भी क्रैक आया है।


पुणे पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मुंढवा पोलिस स्टेशन में रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *