
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को ही शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं. दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बड़वारा में शादी की और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ वेडिंग पिक्चर्स भी शेयर कीं.शादी के बाद कैटरीना और विक्की मुंबई पहुंच गए हैं, जिसकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं.

हाथ में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए दिखीं कैटरीना कैफ:-इन तस्वीरों को इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के पेज से शेयर किया गया है. फोटोज में आप कैटरीना को हाथ में चूड़ा और मांग में सिंदूर के साथ देख सकते हैं. तस्वीरों में कैटरीना अपने लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. उनका सिंपल लुक देखने के बाद फैन्स उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. कैटरीना लाइट पिंक कलर के सूट और खुले बाल में बहुत गॉर्जियस लग रही थीं. वहीं विक्की व्हाइट शर्ट और पैंट में बहुत हैंडसम नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें विक्की कौशल अपनी नई नवेली दुल्हन को लोगों से बचाते हुए भी दिख रहे हैं.

गौरतलब है कि विक्की और कैटरीना ने काफी समय तक एक दूसरे को सीक्रेटली डेट करने के बाद अचानक शादी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. वहीं अब जब दोनों की शादी हो गई है तो इनके फैन्स भी बहुत खुश हैं.