अब पूर्व CM चन्नी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, मूसेवाला की तरह मारने की दी धमकी

👳🏻‍♂️🥶 2️⃣ अब पूर्व CM चन्नी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, मूसेवाला की तरह मारने की दी धमकी 🟡

पंजाब में अपराधी बेखौफ हैं। हालत यह है कि अब पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गिरोह ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। चन्नी से विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा बताया है। रंगदारी न देने पर आरोपी ने चन्नी को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह ही जान से मारने की धमकी दी है। चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि उन्होंने इस बारे पंजाब के DGP गौरव यादव को शिकायत दी है। आरोपी ने जिस विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजे हैं, इसकी जानकारी DGP को मुहैया करा दी है। चन्नी ने बताया कि उन्हें अलग-अलग विदेशी नंबर से लगातार व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी देने की धमकी दी जा रही है । अगर एक से दो दिन के अंदर रंगदारी नहीं दी तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पंजाब पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई

चन्नी ने बताया कि पंजाब पुलिस को शिकायत दिए एक हफ्ते से अधिक हो गए हैं लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। चन्नी ने कहा कि मेरी पंजाब पुलिस से केवल यह मांग है कि मामले की जांच कर इसका पता लगाया जाए ▪️

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *