गूगल ने सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को बताया इस क्रिकेटर की पत्नी

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों यूएई में हो रहे आईपीएल में अपने छक्के-चौकों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि क्रिकेट के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं. पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें हैं कि केकेआर का युवा स्टार भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की इकलौती बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहा है. इस बात को लेकर किसी ने कोई पुष्टि नहीं की, लेकिन गूगल जरूर सारा को शुभमन की पत्नी बताने लगा है.
 कुछ दिन पहले भी गूगल ने कुछ ऐसी ही ‘हरकत’ की थी. उसने टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अफगानी क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी बताया था. इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने गूगल के खूब मजे लिए थे.
दरअसल, शुभमन गिल और सारा को लेकर सर्च इंजन जो रिजल्ट दिखा रहा है वह पूरी तरह निराधार नहीं है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में इन दोनों के बीच कथित डेटिंग की बात चल रही है.
ऐसी रिपोर्ट है कि पंजाबी मुंडा शुभमन, सचिन की बेटी के साथ डेटिंग कर रहे हैं. इसकी कुछ झलकियां इन दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट में दिखी भी है.
मुंबई के खिलाफ एक मैच में शुभमन ने भले ही क्रिकेट के जानकारों को इंप्रेस नहीं कर पाएं हों लेकिन उन्होंने सारा अली से प्रशंसा पाने में कामयाब रहे. इस मैच के बाद सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में 21 वर्षीय शुभमन की तस्वीर के साथ हार्ट की इमोजी शेयर की थी. हालांकि उन्होंने इसे तुरंत डिलीज कर दिया.
सारा के इस इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर शुभमन के टीम मेट्स और फैन्स ने उनकी खूब टांग खिंचाई भी की थी. इतना ही नहीं शुभमन और सारा लंबे समय से एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और खूब कॉमेंट भी करते हैं. पिछले दिनों शुभमन ने अपनी नई रैंज रेवर कार की तस्वीर शेयर की तो सबसे पहले कॉमेंट करने वालों में सारा तेंदुलकर का नाम सबसे आगे था.
इसको लेकर टीम इंडिया के ऑलराउंटर हार्दिक पांड्या ने तो सोशल मीडिया पर शुभमन की खूब टांग खिंचाई भी कर दी. जो भी सारा तेंदुलकर और शुभमन में क्या चल रहा है… इसको लेकर हम तो कुछ नहीं कह सकते, लेकिन इन दोनों स्टार्स के फैन्स इनकी हर एक चाल पर नजर रखे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *