रोज कब्रिस्तान में जाकर कंकालों के साथ खेलती है यह महिला,खौफनाक नज़ारा देखने के बाद डर गए लोग

कब्रिस्तान एक ऐसी जगह है जिसका नाम से भी लोग डर जाते हैं। यहां लोग तभी जाते हैं जब किसी को दफनाना होता है, यह फिर उनकी पुण्यतिथि पर। वहीं सोशल मीडिया पर इनदिनों रूह कंपा देने वाली तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जहां एक महिला कब्रिस्तान में कंकाल के साथ खेलती हुई नजर आई। खबरों की मानें तो वायरल तस्वीर इंग्लैंड के एक कब्रिस्तान की है। वहां आस-पास के लोगों ने इस घटना की कई तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर लिया है. ये सभी फ़ोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Hull Live की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये मामला सही भी हो सकता है. dailystar ने इस पूरे मामले पर एक रिपोर्ट भी प्रकाशित किया है. रिपोर्ट में dailystar ने लिखा है कि Hull General Cemetery के पास एक महिला को अजीब हरकत करते देखा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला नन की तरह ही ड्रेस पहनी हुई थी, वो कंकालों के साथ ख़ुश होकर खेल रही थी. उसके साथ कुत्ते भी मौजूद थे.

इस घटना पर लोगों के कई विचार सामने आ रहे हैं, कुछ लोगों का मानना है कि नाचती हुई ये नन किसी स्ंटट या आर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि जहां महिला को डांस करते देखा गया है वो सुनसान क्षेत्र है. यहां 50 साल से कोई शव दफ़न नहीं किया गया है. इस श्मशान को 1847 में बनाया गया था और 1972 में बंद कर दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *