इस Actress के जीजा अफगानिस्तान में बीते 9 दिनों से हैं फंसे, नहीं हो पा रहा संपर्क

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार  एक बड़ी मुसीबत में हैं. एक्ट्रेस नूपुर अलंकार  और उनके परिवार का उनके बहनोई  से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जो उस समय अफगानिस्तान में थे जब तालिबान ने देश पर कब्जा जमा लिया था. एक्ट्रेस का परिवार पिछले 9-10 दिनों से उनसे संपर्क नहीं कर पाया है. एक्ट्रेस उन्हें ट्रेस करने के लिए फोन कर रही हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है. एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने तालिबान संकट  के बीच अपने परिवार के हालात के बारे में बात की है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नूपुर ने कहा, ‘मेरी बहन और मेरा उनसे संपर्क टूट गया है. हमने उनसे आखिरी बार बात 9-10 दिन पहले की थी.’ एक्ट्रेस अपनी बहन जिज्ञासा के साथ रहने लगी हैं, जिन्होंने पहले एक्ट्रेस सविता बजाज को रहने की जगह दी थी, जब वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं.

वे आगे कहती हैं, ‘मैं निराश न होने की पूरी कोशिश कर रही हूं. अगर हम ऐसा नहीं करेंगे, तो इससे हमारी चिंताएं ही बढ़ेंगी. जिज्ञासा बाहर से शांत रहने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन हम मुश्किल से हर रात 2 घंटे ही सो पाते हैं.’

एक्ट्रेस ने कहा कि जिज्ञासा के पति ने उन्हें बताया था कि उनके फोन की बैटरी खत्म हो रही है और वे इसे चार्ज नहीं कर पा रहे हैं. कॉल बीच में ही कट गई थी और उन्हें पता नहीं है कि वे अब कहां हैं. उन्होंने आगे बताया था कि वे जिस आदमी के साथ हैं, उसका नंबर भेज देंगे, लेकिन हमें उनसे ऐसा कोई टैक्स्ट भी नहीं मिला है.’

बता दें कि नूपुर पिछले साल लॉकडाउन में फाइनेंशियल हेल्प मांगने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं. उन्हें अक्षय कुमार से आर्थिक मदद मिली थी. उन्होंने बाद में एक्ट्रेस सविता बजाज की भी मदद की थी, जो तब आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं.

नुपुर ने टीवी शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘दिया और बाती हम’ और ‘एक बार फिर’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *