श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा गार्डों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार के लिए दिलाई गई शपथ, ड्यूटी के दौरान सर्तकता के साथ तैनात रहने की हिदायत – देखे VIDEO

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए तैनात रहने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करने की शपथ दिलाई। वहीं मंदिर में ड्यूटी के दौरान अपने निर्धारित पांईट पर सर्तकता के साथ तैनात रहने की हिदायत दी है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन मंदिर के सुरक्षा गार्डो को लेकर शिकायतें मिलती है। मंदिर में अनुबंधित क्रिस्टल कंपनी के समस्त गार्डों सुपरवाइजरों को सीएसपी कोतवाली ओपी मिश्रा, महाकाल 2 आईसी हेमंत सिंह जादौन, एएसआई चंद्रभान सिंह चौहान, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रभारी अधिकारी सुरक्षा अनुराग चौबे, क्रिस्टल कंपनी के मैनेजर विजय कापर द्वारा सभी गार्डों को दर्शनार्थियों से अच्छा व्यवहार करने सहित समय पर ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए ट्रेनिंग दिलाई। सभी गार्डो को कहा गया कि मन्दिर में आने वाले यात्रियों से विनम्रता पूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। गार्डों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर व मजबूत करने, श्रद्धालुओं की सहायता करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *