
महाराष्ट्र के भाजपा नेता किरीट सोमैया की कथित तौर पर एक अश्लील CD वायरल होने का दावा किया जा रहा है। ये वीडियो एक मराठी चैनल की तरफ से ब्लर करके पब्लिश किया गया है। चैनल दावा कर रहा है कि ये वीडियो उनके हाथ लगा है, जिसमें किरीट सोमैया आपत्तिजनक हालत नजर आ रहे हैं।
सोमैया ने राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए वीडियो के जांच की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सोमैया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, शिवसेना उद्धव गुट के नेता अंबादास दानवे ने ये मामला विधान परिषद में उठाने की बात कही है।
सोमैया ने डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस को लेटर लिखा
वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद किरीट सोमैया ने डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस को एक लेटर लिखा। इसमें उन्होंने वीडियो को फर्जी बताया। साथ ही उन्होंने फुटेज की जांच की मांग की है।
सोमैया का कहना है कि यह सब उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं निर्दोष हूं और मैंने कई बड़े भ्रष्टाचार उजागर किए हैं। इसी वजह से मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है।’
पढ़िए मामले में विपक्षी नेताओं ने क्या कहा …
