भोपाल में भाजपा युवा नेता का अश्लील वीडियो वायरल: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा, पद और सदस्यता से हटाया; कांग्रेस बोली – क्या यही है भाजपा का चरित्र और संस्कार, सेक्स स्कैंडल से छवि पर सवाल

भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाए। हंगामा बढ़ा तो पार्टी ने जीत निशोदे को युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पद से हटा दिया।

भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष ने जीत को संगठन की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया है।

भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जीत को पद से हटाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया है। अश्लील वीडियो को लेकर कांग्रेस ने कहा कि अब भाजपा को बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है।

जीत निशोदे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में 5 हजार से अधिक फॉलोअर्स है।

कांग्रेस बोली- भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को यही सिखाती है? बीजेपी मंडल महामंत्री का आपत्तिजनक हाल में वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कहा- भाजपा जो परंपरा और संस्कारों की बात करती है, और अभी कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टियों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे कि किसका कैसा चरित्र है तो अब भाजपा को यह बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है। ऐसी अश्लील हरकतें करना क्या भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सिखाती है

वीडियो सामने आने के बाद पार्टी ने जीत निशोदे को सभी दायित्व से मुक्त कर दिया।

सिंधिया बताएं- क्या यही चरित्र है जिसका बखान वह करते हैं कांग्रेस ने कहा- जो दूसरों के मकान पर पत्थर फेंकते हैं, उस भाजपा के लोग देख लें कि किस कमजोर शीशे से आपका मकान बना है। आपके नेताओं के सेक्स स्कैंडल कभी सड़क पर आते हैं तो कभी आपके नेता सदन में पोर्न देखते मिलते हैं। अब पोर्न बनाने का काम वह लोग कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं के लगातार सेक्स स्कैंडल सामने आ रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया अब जवाब दें कि क्या ये वही चरित्र जिसका बखान वो भाजपा के लिए करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *