
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश होने का अंदेशा जताया गया है। दरअसल, सीएम पटनायक को एक चिट्ठी मिली है, जिसमें उनकी हत्या की साजिश रची जाने की बात लिखी है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह पत्र पटनायक के आवास के पते पर आया और यह अंग्रेजी में लिखा हुआ है. पत्र में यह भी कहा गया है कि साजिश का सरगना नागपुर (महारष्ट्र) में रहता है.यह पत्र पांच जनवरी को प्राप्त हुआ था. इसके बाद विशेष सचिव (गृह) डॉ संतोष बाला ने राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को इस विषय की जांच करने का आदेश दिया है. बाला ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के आवास, सचिवालय और उनकी यात्रा दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है.