
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्ररी से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया की सबसे पॉपुलर सैलेब्रिटी में से एक हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 65.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से लेकर बिजनेस तक के बारे में जानकारी, सोशल मीडिया के ज़रिए ही फैंस तक पहुंचाती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसको देखने के बाद फैंस के हाथ-पैर फूल गए हैं, वह ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर पीसी को हो क्या गया है.

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया की सबसे पॉपुलर सैलेब्रिटी में से एक हैं. हाल ही में उन्होंने खून से लथपथ अपनी एक सेल्फी शेयर की है.
तस्वीर को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. तस्वीर में साफ दिख रहा है कि प्रियंका के माथे से लेकर होंठ पूरे चेहरे पर खून लगा हुआ है. तस्वीर देखकर एक पल के लिए ऐसा लग रहा है कि प्रियंका के चेहरे पर चोट लग गई हो.
अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो घबराइए मत क्योंकि ऐसा कुछ नहीं हैं. प्रियंका बिलकुल ठीक हैं. दरअसल, ये तस्वीर प्रियंका के अपकमिंग शो Citadel के शूटिंग के दौरान की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘हां! तुम्हें दूसरे शख्स का हाल देखना चाहिए.’ इस दौरान प्रियंका ने अपने आउटफिट को छिपाया हुआ है. उन्होंने खुद को एक कपड़े से लपेटा हुआ है.
प्रियंका के इस अपकमिंग सीरीज को जो और एंथनी रुसो प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने एवेंजर्स एंडगेम और एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर को डायरेक्ट किया था. फैंस प्रियंका को इस सीरीज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. प्रियंका के साथ इसमें रिचर्ड मैडन लीड रोल में हैं.