Shocking! वायरल हुआ नशे में धुत Rahat Fateh Ali Khan का वीडियो, इस हालत में नज़र आए पाकिस्तानी सिंगर – देखे वायरल विडीओ

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हमेशा दिल छू लेने वाले गीतों से दिल जीतने वाले राहत फतेह अली खान इस बार गलत कारणों से ट्रोल हो रहे हैं. राहत फतेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें उन्हें नशे में धुत देखा जा सकता है. यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और फैन्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. इसी वीडियो की वजह से वह ट्रोल हो गए हैं. बता दें कि राहत फतेह अली खान नुसरत फतेह अली खान के भतीजे हैं.

 

इस वीडियो में राहत फतेह अली खान को एक शख्स के साथ देखा जा सकता है. वह इस शख्स को अपनी जान बता रहे हैं और उसे नुसरत फतेह अली खान कह रहे हैं. इस बात से फैन गुस्सा गए हैं. इस वीडियो पर फैन्स के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि जो शख्स वीडियो बना रहा है वह राहत फतेह अली खान की रेपुटेशन खराब करना चाहता है. दोस्तनुमा दोस्त. वहीं एक कमेंट आया है, कुछ ज्यादा ही पी ली. वहीं एक और कमेंट में कहा गया है कि दिन में इतने हाई तो सोचो रात को किया आलम होगा. इस तरह राहत फतेह अली खान को खूब ट्रोल किया जा रहा है.

ऐसा क्या है वीडियो में…?
दरअसल, वीडियो में राहत नशे की हालत में नज़र आ रहे हैं. हालांकि उनके हाथ में या आसपास शराब की कोई बोतल या ग्लास नज़र नहीं आ रहा, लेकिन सिंगर के बात करने का अंदाज़, उनकी लड़खड़ाती जुबान और हालत बहुत कुछ बयां कर रहा है. वीडियो में सिंगर के साथ दो शख्स और नज़र आ रहे हैं. जिनमें से एक शख्स को वो अपनी जान कहकर बुला रहे हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि वो उस शख्स को जान के अलावा नुसरत फतेही अली खान भी कहकर बुला रहे हैं. बताया जा रहा है वीडियो में जिस शख्स को राहत फतेही अली खान ‘जान’ कह रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर रह चुके हैं.

वीडियो में राहत कहते हैं ”हाजी इकबाल…मेरी जान…मेरा नुसरत फतेह अली खान. इससे कोई भिड़े मत, मेरी जान हैं. हम एक हैं और एक ही रहंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *