क्या Delta से ज्यादा खतरनाक है Corona का Omicron Variant? जानें क्या कहते हैं टॉप अमेरिकी साइंटिस्ट एंथोनी फाउची

शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक एंथोनी फौसी ने मंगलवार को कहा कि शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि कोविड -19 ओमिक्रॉन वेरिएंट पहले के स्ट्रेनो से घातक नहीं है और संभवतः हल्का है, हालांकि उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसकी गंभीरता को समझने में अभी कुछ और हफ्ते लगेंगे. फौसी ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह निश्चित रूप से डेल्टा से ज्यादा गंभीर नहीं है. फाउची ने ये भी कहा कि सुझाव ये हैं कि यह कम गंभीर भी हो सकता है.

फाउची ने बताया कि मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका में इसे कम से कम कुछ हफ्ते और लगेंगे और फिर ये दुनिया के बाकी हिस्सों में भी फैल जाएगा. हालांकि ये देखने में समय लग सकता है कि इसकी गंभीरता का स्तर क्या है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फाउची ने निष्कर्ष निकालने से पहले अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता पर जोर तो दिया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि इसमें (ओमिक्रोन) बहुत गंभीरता नजर नहीं आती है. डॉ एंथोनी फाउची ने कहा, “अभी तक ऐसा नहीं लगता कि इसमें बहुत गंभीरता है. लेकिन, हकीकत में हमें यह तय करने से पहले सावधान रहना होगा कि यह कम गंभीर है या डेल्टा की तुलना में किसी भी गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता है.”

उन्होंने यह भी कहा कि बाइडेन सरकार अब यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रही है, जिसे ओमिक्रोन वेरिएंट के पता चलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से लागू किया गया था. हालांकि, फाउची ने यह नहीं बताया कि बैन कब हटाया जाएगा, लेकिन उन्होंने आशा जताई कि प्रतिबंध “काफी उचित” टाइम में हटा लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *