महाकाल मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर उठे सवाल, दर्शन के लिए आए श्रद्धालु वेंटिलेशन विंडो से घुसते हुए आए नज़र – देखें VIDEO

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का वेंटिलेशन विंडो से घुसते हुए वीडियो सामने आया है। इससे मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां 24 घंटे निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड, मंदिर के कर्मचारी और पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाती है।

श्रद्धालुओं के इस तरह घुसने का वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महाकाल मंदिर समिति ने इस वेंटिलेशन विंडो को ग्रिल लगाकर बंद करा दिया है।

 

 

वीडियो में कुछ श्रद्धालु वेंटिलेशन विंडो से गणेश मंडपम में घुसते नजर आए।

शॉर्टकट के चक्कर में कूदे श्रद्धालु

महाकाल मंदिर में कार्तिकेय मंडपम की ओर से चढ़ाव वाले मार्ग पर यह वेंटिलेशन विंडो है। शॉर्टकट के चक्कर में यहां से कूदकर गणेश मंडपम में जाते हुए युवकों का वीडियो किसी दर्शनार्थी ने ही बनाया है।

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीणा ने बताया कि वीडियो पुराना है। घटना सामने आने के तुरंत बाद वेंटिलेशन विंडो को बंद करवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *