
आनलाइन हो रहे हैं बच्चियों के हाथ पीले इस बार का सम्मेलन 28 अगस्त से
तन,मन,धन से जुटी है अनमोल, आशुतोष की जोडी
इन्दौर।
बीते साल लगे कोरोना लाक डाउन के दौरान शादी ब्याह के लिए लड़के लडकी को देख पाना मुश्किल था। ऐसे में रिश्ते होना कम हो गए। वह अभिभावक परेशान हो गए जहां बच्चियों की उम्र ज्यादा हो गई। इसी तरह विदेशों में जा बसे समाजजन रिश्तेदारो को फोन कर लडकी तो कहीं जाति समाज का लडका तलाशने का कहना लगे। ऐसी ही दिक्कत अलग अलग स्टेट में बसे परिवारों को झेलना पड़ी। इस पर 17 साल पुराने अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मैत्री संघ ने दुनिया भर के ब्राह्मणो की जानकारी जुटाते हुए आनलाइन वैवाहिक डिजिटल पत्रिका की शुरुआत की।
ब्राह्मण मैत्री संघ के अध्यक्ष अनमोल तिवारी एवं महासचिव श्री आशुतोष दुबे ने बताया कि आन लाइन पोर्टल पर करीब 70 लाख रुपये खर्च हुए हैं। खुशी की बात है कि पोर्टल को 2 साल में 28 लाख से अधिक हिट मिले। आनलाइन वैवाहिक डिजिटल पत्रिका प्लेटफार्म पर नि: शुल्क पंजीयन की सुविधा दी गई है। अन्य समाज यथा राजपूत समाज, माहेश्वरी समाज, जैन समाज के लोग भी इस थीम पर आयोजन करने लगे हैं।
श्री दुबे बताते हैं कि यह सब आसान नहीं था। वजह थी समाज का अलग-अलग रूप से बटा होना। इसके लिए पहले जिला, फिर राज्य, देश को जोड़ते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय रूप दिया। आज की स्थिति में यूएस, यूएसए, यूके, आस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि 30 से अधिक देशों में जा बसे समाज जन को रिश्तों की डोर से बांधने का सार्थक प्रयास रंग दिखा रहा है। पोर्टल की मदद से 250 से अधिक वैवाहिक सम्बन्ध हो चुके हैं।
अलग कैटेगरी
पोर्टल में युवक-युवती का समग्र विवरण है यहां तक की हाइट, मंगल, नाडी, गौत्र ही नहीं वह सब जानकारी है जो किसी भी रिश्ते का आधार हो। दुबे जी के अनुसार जल्दी ही डाक्टर- इन्जीनियर के रिश्तों के लिए सेमिनार होगा। इसके बाद प्राइवेट जाब, शाप वालों के लिए प्रोग्राम का प्लान है। आपने बताया कि हर महीने 200 के करीब नए बायोडाटा इसमें जुड़ते हैं।
संघ की ब्रान्च लंदन में
मै त्री संघ मुख्यालय शहर में तो ब्रान्च लंदन में है। देश का कार्य दायित्व समाजसेवी अनमोल तिवारी, आशुतोष दुबे जैसे समाजजन वहन कर रहे हैं। जिन पर समाज को गर्व है।
ब्राह्मण मैत्री संघ का मुख्यालय इंदौर मैं है
और ब्रांच लंदन मैं है जहा से विदेश मैं रह रहे ब्राह्मण परिवारों को मैत्री संघ मैं जोड़ा जा रहा है
ब्राह्मण मैत्री संघ की अपनी स्वयं की आय टी टीम है जिसका संचालन श्री अमित महेश्वरी (लंदन ऑफिस) करते है ।
हर महीने करीब 2000 नए बायोडेटा जुड़ते है ।
ब्राह्मण मैत्री संघ द्वारा अन्य समाज जैसे राजपूत महेश्वरी जैन अग्रवाल जायसवाल आदि को भी यह तकनीकी निःशुल्क प्रदान की गई है ।
इस आधुनिक सॉफ्टवेयर की सुरक्षा हेतु गूगल से अतिरिक्त सुविधाएं ली गयी है।
सभी परिवार वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर सकते है।
Website
Www.brahminbyah.com/digitalbook
पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
Facebook लिंक
https://www.facebook.com/brahminbyah/