सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ के ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में बीसवें दिन रही NRI प्रत्याशियों की धूम

                                                                               

ब्राह्मण ब्याह डॉट काम के प्लेटफार्म ने मचाई विदेशों मे धूम अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ के द्वारा आयोजित ब्राह्मण युवक-युवति वैवाहिक ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के आज 20 वे दिन NRI (विदेश मे रह रहे ब्राह्मण समाज के युवा प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या मे शामिल हो कर अपना परिचय देते हुवे अपने जीवनसाथी की पसंद बतायी .तथा सर्व ब्राह्मण समाज मे रिश्ता करने की रूचि बतायी ।

परिचय सम्मेलन में लड़कियों ने बाजी मारी

सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ का अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन कल  दिनांक 19 सितंबर 2021 को जो मीटिंग पर संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि आशुतोष पांडेय दिल्ली ने परिचय सम्मेलन में आए सभी प्रत्याशियों को आशीर्वचन कह कर सभी को योग्य जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद दिया।
अध्यक्ष अनमोल जी तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी भी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं अपितु सभी के सामूहिक प्रयास से मूर्त रूप पा सका है।
संस्था के महासचिव आशुतोष दुबे ने बताया कि आज के इस परिचय सम्मेलन में यूएसए कनाडा जर्मनी यु ए ई एवं अन्य देशों के प्रत्याशियों ने परिचय सम्मेलन में प्रतिभागीता कि है। परिचय सम्मेलन का सफल संचालन यूरोप टीम के प्रमुख अमित कुइया जी ने किया।
परिचय सम्मेलन में आए यूएई के प्रत्याशी स्वरूप पांडे ने अपनी स्वयं की जानकारी के साथ बताया कि उन्हें उनके यूएई के मित्र चुलबुल पांडे के नाम से पुकारते हैं क्योंकि उनके मित्रों को स्वरूप नाम लेने में बहुत परेशानी होती है स्वरूप ने संस्था के इस प्रयास परिचय सम्मेलन को बहुत ही महत्वपूर्ण कदम ब्राह्मण समाज के हित में बताया ।
परिचय सम्मेलन में लड़कियों की संख्या सर्वाधिक रही जिससे समाज को संदेश मिलता है कि समाज की लड़कियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह भी विदेशों में ब्राह्मण समाज का नाम चमका रही है अमेरीका के केंटकी शहर से प्रत्याशी शिखा जोशी ने बताया कि उसे इस परिचय सम्मेलन की लिंक भारतवर्ष से एक परिचित समाज जन ने दी है किंतु उसका बायोडाटा का रजिस्ट्रेशन समाज की इस वेबसाइट पर नहीं हुआ है वह अपना परिचय देना चाहती है महासचिव आशुतोष दुबे ने सम्मान देते हुवे उन्हें परिचय देने का कहा एवं निर्देश दिया कि वह अपना बायोडाटा समाज की वेबसाइट https://www.brahminbyah.com/digitalbook पर कर सुचित करें।
जर्मनी से dr सौरभ ने अपना परिचय देते हुवे कहा कि वह भारत मे ही शादी करना चाहते है तथा अपनी पत्नी को जर्मनी भाषा बहुत जल्दी सिखा देंगे.
कनाडा से कुमारी. रिया ने अपना परिचय देते हुवे कहा कि वह मध्य प्रदेश के होशंगाबाद की रहने वाली है इसलिए उन्हें मध्य प्रदेश का ही लड़के से विवाह करना है ताकि भारत आने पर एक दूसरे के परिवार को ज्यादा समय दे सके.

अंत में आभार एवं सभी को धन्यवाद संचालक अमित कुइया जी ने किया।

विदेशों से हज़ारों की संख्या मे प्रस्ताव आने के वज़ह से आयोजको को NRI के सम्मेलन का आयोजन दुबारा करने की सहमती देनी पडी है। जिसकी तय तिथि सम्मेलन की साइट पर प्रकाशित कर दी जाएगी।

24 सितंबर- को सेकंड मैरेज (विधवा विधुर तथा तलाकशुदा प्रत्याशियों का सम्मेलन होगा। उसके लिए ब्राह्मण ब्याह के हेल्प लाइन नंबर 7999526632 पर संपर्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *