
नई दिल्ली: Australia World Chapmpion: ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, तो खिताबी जीत के साथ ही उसने मोटी इनामी राशि भी अपने लिए सुरक्षित कर ली. वैसे मोटा पैसा ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम को भी मिलेगा. और यह रकम इतनी मोटी होगी ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ टीम रोहित के खिलाड़ी भी मालामाल हो जाएंगे. वैसे इनामी रकम सेमीफानलिस्टों और नॉकाउट में नहीं पहुचंने वाली सभी टीमों को भी मिलेगी. चलिए आप जानिए कि किस टीम पर कितना पैसा बरसने जा रहा है.
दोनों सेमीफाइनलिस्टों को मिलेगी इतनी रकम
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों को ही आठ-आठ लाख यूएस डॉलर (भारतीय मुद्रा में प्रत्येक टीम को करीब 6.5 करोड़ रुपये) इनाम के रूप में मिलेंगे.
नॉकआउट में न पहुंची टीम को मिलेगी इतनी रकम
जो छह टीमें नॉकाउट राउंड में नहीं पहुंच सकीं, पैसा उन्हें भी आईसीसी देने जा रही है.इन सभी छह टीमों (प्रत्येक) को एक लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) इनाम के रूप में मिलेंगे
विजेता और उपविजेता को मिलेगी इतनी रकम
भारत को हराकर चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को इनामी रकम के रूप में करीब चार मिलियन डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपये), तो उपविजेता भारत तो दो मिलियन डॉलर (यानी करीब 16 करोड़ रुपये) इनाम के रूप में मिलेंगे