
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी है. आलिया और रणबीर के पेरेंट्स बनने के बारे में जानकर फैंस चौंक गए हैं. आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबर जानकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं. कपूर खानदान में एक नन्हा सदस्य आने वाला है. आलिया ने हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर की है. अल्ट्रासाउंड की स्क्रीन पर उन्होंने एक हार्ट इमोजी पोस्ट कर दी है.
आलिया ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है. इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट की. आलिया का ये पोस्ट वायरल हो गया है. फैंस कमेंट करके आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं.
फैंस ने दी बधाई:-आलिया के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने ढेर सारी हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट की. वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा- ऊ नम: शिवाय. बहुत खुश हूं. आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया- मुबारक हो मम्मी और पापा लॉइन. आलिया के पोस्ट पर फैंस के कमेंट की लाइन लग गई है.
आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर शादी के 2.5 महीने बाद आई है. आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे. ये शादी रणबीर के घर पर हुई थीं. जिसमें कुछ खास दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे. आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
रणबीर ने हाल ही में दिया था हिंट
रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि शादी के बाद वह कितना काम करेंगे तो रणबीर ने इसके जवाब में कहा था- अभी मुझे बहुत काम करना है, फैमिली बनानी है. उनके लिए काम करना है. पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा था.