Oyo कर्मचारियों का संकट बढ़ा, जबरन छुट्टी या खुद से नौकरी छोड़ने का प्रस्ताव

 

कोरोना संकट काल में होटल कंपनी ओयो इंडिया ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ा झटका दिया है. दरअसल, ओयो ने सीमित लाभ के साथ छुट्टियों पर भेजे गए कर्मचारियों के सामने खुद कंपनी से अलग होने या छह महीने के लिए छुट्टियों को आगे खिसकाने का प्रस्ताव रखा है.

क्या कहा गया कंपनी की ओर से:-ओयो के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ओयो के सीईओ रोहित कपूर ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि आपको रोक कर रखना चुनौतीपूर्ण है. लेकिन यह ऐसी स्थिति के चलते हुआ है जो ना आपके नियंत्रण में है और न ही हमारे. आप स्वयं कंपनी से अलग होने या छह महीने के लिए और 28 फरवरी 2021 तक सीमित लाभ के साथ वाली छुट्टियां आगे खिसका सकते हैं.’’

 

कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता:-कंपनी ने छुट्टी की अवधि बढ़ाने और स्वयं नौकरी छोड़ने के विकल्प के चुनाव करने वाले कर्मचारियों के लिए अन्य राहत की भी घोषणा की है। इसमें कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता, ईएसओपी वेस्टिंग पर छूट, हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज को देने की भी घोषणा की है। इस पर ओयो (इंडिया और साउथ एशिया) के सीईओ रोहित कपूर ने कहा कि आदर्श स्थिति में कंपनी ऐसा कभी नहीं करती। हमें पता है कि आपने हमसे बहुत उम्मीद की, लेकिन हमें इसके लिए खेद है। हम वर्तमान में ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां सब कुछ आदर्श से बहुत दूर है।

लॉकडाउन के बाद कारोबार पर बुरा असर पड़ा:-कोरोना महामारी के चलते मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन लगा था, जिससे होटल सहित अन्य सभी कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। हालांकि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कंपनी ने कोविड-19 से पूर्व की 30 फीसदी क्षमता के साथ काम करना शुरु किया। इससे पहले कंपनी ने कई कर्मचारियों को चार मई से सीमित लाभ के साथ चार महीने की छुट्टी पर भेज दिया था। साथ ही सभी कर्मचारियों से उनके वेतन में 25 फीसदी की कटौती स्वीकार करने को कहा था।

कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट”:-ओयो का कारोबार 80 से ज्यादा देशों में है। कोरोना संकट के कारण इस बार रेवेन्यू में गिरावट आई है। ऐसे में कंपनी को अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती, बिना वेतन उन्हें छुट्टी पर भेजने जैसे फैसले लेने पड़े। इसके चलते कंपनी को अपने काम करने के मॉडल पर फिर से विचार करना पड़ा है। कंपनी के कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता किए बिना कंपनी को पूरी क्षमता से काम करने में मदद करने के लिए एक ‘हाइब्रिड वर्क प्लेस मॉडल’ के रूप में कस्टमाइज्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *