मुश्किल में फंसे बाबर आजम, सोशल मीडिया पर लीक हुए पाकिस्तानी कप्तान के प्राइवेट Photos

पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम  पिछले कुछ वक्त से अपनी फ्लॉप कप्तानी को लेकर तो चर्चा में बने हुए थे ही, अब वह एक नई मुश्किल में फंस गए हैं. उन पर अपनी टीम के एक साथी क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड से अफेयर के आरोप लग रहे हैं. यह आरोप कुछ चैट और वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे हैं. फिलहाल इन आरोपों पर किसी तरह का आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है.

बाबर की जो पर्सनल चैट और वीडियो वायरल हो रही है, उसमें  आरोप यह लग रहे हैं कि वह साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड को यह मैसेज तक कर चुके हैं कि अगर वह उनके साथ बातचीत जारी रखती है तो टीम में उनके ब्वायफ्रेंड की जगह बनी रहेगी. इसके साथ बाबर की कुछ रिकॉर्डिंग्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह सब फेक है या ऑरिजनल है, यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन फिलहाल बाबर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

पहले भी बाबर पर लग चुका है यौन शोषण का आरोप
एक महिला ने नवंबर 2020 में बाबर आजम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. महिला का दावा था कि बाबर ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था, और इस वादे के सहारे वह 10 साल तक उनका यौन शोषण करते रहे. यह आरोप बाबर की कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने ही लगाया था. महिला का दावा था कि वह स्कूल के वक्त से ही अच्छे दोस्त थे और इसी दौरान साल 2010 में बाबर ने उन्हें प्रपोज किया था. हालांकि बाद में बाबर को इन आरोपों से क्लीन चीट मिल गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *