पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल; इतनी मिली प्राइज मनी

Prize money of Gold Medal: पेरिस ओलंपिक (Paris Olympis 2024) जैवनिल थ्रो फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की तो वहीं भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra ) को सिल्वर मेडल मिला, नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा थ्रो ही 92 . 97 मीटर का लगाया. उन्होंने छठा और आखिरी थ्रो 91. 79 मीटर का लगाया. पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है । इससे पहले दस मुकाबलों में नीरज ने हमेशा नदीम को हराया था. वहीं, भारत के नीरज ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए .

गोल्ड मेडल जीतने पर नदीम को कितनी प्राइज मनी मिली?

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक से पहले गोल्ड मेडल जीतने पर किसी को भी प्राइज मनी नही दिया जाता था लेकिन पेरिस ओलंपिक में इस बार खासकर एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने पर प्राइज मनी का ऐलान किया गया था. वर्ल्ड एथलेटिक्स ने प्राइज मनी देने का ऐलान किया था. गोल़्ड मेडल जीतने पर अरशद को 50 हजार डॉलर मिले ,यानी पाकिस्तान के रुपये के हिसाब से 1 करोड़ 40 लाख है. एथलेटिक्स की ओर से यह घोषणा की गई थी कि एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने पर प्राइज मनी दिया जाएगा. एथलेटिक्स के अलावा और किसी दूसरे खेल के लिए प्राइज मनी का ऐलान नहीं किया गया है.

नीरज चोपड़ा को कितनी मिली प्राइज मनी ?

नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे. लेकिन वर्ल्ड एथलेटिक्स ने सिर्फ गोल्ड जीतने वाले एथलीट के लिए ही प्राइज मनी का ऐलान किया था. यानी सिल्वर जीतने वाले नीरज को प्राइज मनी नही मिलेगी. बता दें कि 2028 के ओलंपिक से सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने वाले एथलीट को भी प्राइज मनी दी जाएगी. इस बात का ऐलान वर्ल्ड एथलेटिक्स ने ऐलान किया है. इस बार सिर्फ एथलेटिक्स में ही प्राइज मनी देने की बात की गई थी.

पाकिस्तान के सिंगर ने एक मिलियन देने का किया ऐलान

अरशद नदीम के गोल्ड जीतने पर पाकिस्तान के गायक अली जफर ने नदीम को एक मिलियन का इनाम देने की घोषणा की है. अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *