Baga Beach Adventure Accident Video: छुट्टियां मनाने और एडवेंचर का शौक पूरा करने के लिए लोग अपनी जेब ढीली करते हैं, अपनी जान दांव पर लगाने के लिए नहीं। लेकिन हमारे यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स के नाम पर जो ‘जुगाड़’ चल रहा है, वो किसी भी दिन जानलेवा साबित हो सकता है

गोवा का वायरल वीडियो
गोवा में छुट्टियां मनाने गए टूरिस्ट्स की जान उस वक्त हलक में आ गई, जब बागा बीच पर पैरासेलिंग के दौरान बीच हवा में नाव से बंधी उनके साथी की रस्सी टूट गई। आसमान में उड़ रहा टूरिस्ट सीधे समंदर में जा गिरा। इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। नाव पर मौजूद क्रू ने उनकी जान तो बचा ली, लेकिन इस हादसे ने भारत में ‘एडवेंचर स्पोर्ट्स’ के नाम पर चल रहे जुगाड़ और सेफ्टी के दावों की पोल खोलकर रख दी है
हवा में उड़ता नीला पैराशूट

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि नीले रंग के पैराशूट के सहारे टूरिस्ट आसमान की ऊंचाइयों पर मजे ले रहे हैं। नाव स्पीड में आगे बढ़ रही है। सब कुछ एकदम परफेक्ट लग रहा है। लेकिन तभी… अचानक ‘खचाक’ की आवाज होती है और नाव से जुड़ी पैराशूट की मोटी रस्सी बीच से ही टूट जाती है! यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। X पर @Deadlykalesh ने पोस्ट किया। उन्होंने दावा किया कि यह घटना सोमवार 30 मार्च 2026 को हुई।
कुछ नहीं होगा, लाइफ जैकेट पहना है…’
📍Goa: On March 29, a parasailing cable snapped during the activity, leading to a frightening incident. The video raises concerns about safety standards in adventure sports. pic.twitter.com/9t0Gn2GLe6
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) March 30, 2026
एडवेंचर या मौत का टिकट?

भारत में हवा में उड़ने का ये शौक पहले भी कई घर उजाड़ चुका है। साल 2025 के आंकड़े उठाकर देख लीजिए।
- जनवरी 2025: इसी गोवा के केरी गांव में पैराग्लाइडिंग करते वक्त 27 साल की शिवानी और उनके नेपाली इंस्ट्रक्टर की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी।
- जुलाई 2025: गुजरात के 25 साल के सतीश अपने पैराग्लाइडर के क्रैश होने से हिमाचल के इंद्रूनाग में जान गंवा बैठे थे।
- अक्टूबर 2025: टिहरी झील में ट्रेनिंग के दौरान एक 26 साल का लड़का कंट्रोल खोकर पानी में गिर गया था। शुक्र है कि वो बच गया।