मंगेतर राघव चड्ढा संग परिणीति ने स्वर्ण मंदिर में की सेवा ,धोए बर्तन,VIDEO हो रहा वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सगाई के बाद से ही लगातार चर्चाओं का विषय बनी रहती है बता दे कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के जाने-माने नेता राघव चड्ढा के साथ में सगाई की है। दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों सगाई से पहले भी काफी चर्चाओं का विषय रहे थे।

अब सगाई के बाद दोनों अक्सर एक साथ में देखे जाते हैं। Parineeti Chopra-Raghav Chadha एक दूसरे के साथ में घूमना फिरना भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि शादी से पहले दोनों गोल्डन टेंपल दर्शन करने के लिए पहुंचे।

गौरतलब है कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी से पहले एक साथ श्री हरमंदिर साहिब दर्शन के लिए पहुंचे। जहां से दोनों की तस्वीरें सामने आई है दोनों इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए परिणीति सफेद कलर के सूट पहने हुए गोल्डन टेंपल मत्था टेकना पहुंची तो वहीं राघव चड्ढा भी अपने नॉर्मल वेशभूषा में नजर आए।

इतना ही नहीं इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि किस तरह से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा गोल्डन टेंपल में सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान दोनों ने बर्तन साफ किए दोनों को इस तरह देखकर लोग अब दोनों की जमकर तारीफ ए कर रहे हैं आपको बता दें कि परिणीति अक्सर राह पर चढ़ा के साथ नजर आती है दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *