‘किसी भी समुदाय के उम्मीदवार को टिकट दे सकते हैं लेकिन मुस्लिम को नहीं’ : कर्नाटक के मंत्री बोले

कर्नाटक की बेलगावी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इस बीच, कर्नाटक सरकार में मंत्री और बीजेपी  नेता के एस ईश्वरप्पा का बड़ा बयान सामने आया है. ईश्वरप्पा ने कहा कि पार्टी का टिकट  किसी भी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले हिंदू उम्मीदवार को दिया जा सकता है, लेकिन किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाएगा.बता दें कि ईश्वरप्पा कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री हैं।

ईश्वरप्पा ने कहा कि बेलगावी हिंदुत्व का केंद्र है और इसके समर्थकों में से किसी को टिकट दिया जाएगा। ईश्वरप्पा ने कहा, ‘हम किसी भी हिंदु समुदाय को पार्टी टिकट दे सकते हैं। हम लिंगायत, कुरुबा, वोक्कालिंगा या ब्राह्मण में से किसी को टिकट दे सकते हैं लेकिन निश्चित रूप से किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया जाएगा।’

 

‘मुस्लिम हम पर यकीन नहीं करते’:-पिछले साल अप्रैल महीने में भी ईश्वरप्पा ने इसी तरह का बयान कोप्पल में दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बीजेपी किसी मुस्लिम को टिकट नहीं देगी क्योंकि वे पार्टी पर यकीन नहीं करते हैं।

‘पहले यकीन करो फिर टिकट देंगे’:-ई्श्वरप्पा ने कहा था, ‘कांग्रेस आपका इस्तेमाल वोट बैंक के लिए करती है लेकिन आपको टिकट नहीं देती है। हम कर्नाटक में मुस्लिमों को टिकट नहीं देंगे। क्योंकि आपको हमारे ऊपर यकीन नहीं है। हमारे ऊपर यकीन कीजिए, हम आपको टिकट और दूसरी चीजें भी देंगे।’

सुरेश अंगड़ी के निधन से खाली हुई सीट:-बेलगावी लोकसभा सीट केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के कोरोना संक्रमण से निधन के बाद खाली हुई है। चुनाव आयोग ने अभी चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी। बेंगलुरु के आरआर नगर और तुमकुरु के सिरा सीट पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *