आर्यन खान ड्रग्स मामले पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, कहा…

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान  इस वक्त आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान के ड्रग्स केस में कई सेलेब्स अब शाहरुख खान के सपोर्ट में आ गए हैं। बीते दिन कई सेलेब्स ने आर्यन खान का सपोर्ट करते हुए नजर आए, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मामले पर अपनी राय दी है। उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों को भी डरपोक कहा। शत्रुघ्न ने कहा कि कई लोग शाहरुख से अपना हिसाब बराबर कर रहे हैं।

धर्म बीच में लाना गलत
शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि शाहरुख को धर्म के आधार पर टारगेट किया जा रहा है, यह कहना गलत है। ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, हम ऐसा नहीं कह सकते कि उनका धर्म वजह बना लेकिन कुछ लोग ये बात बीच में लाने लगे हैं, जो कि सही नहीं है। जो भी भारतीय है, वह भारत का बेटा है और संविधान में बराबर है।

शाहरुख की वजह से आर्यन
उन्होंने कहा कि आर्यन का नाम ज्यादा उछाला जा रहा है क्योंकि वह शाहरुख खान के बेटे हैं। शत्रुघ्न ने कहा, बेशक शाहरुख खान की वजह से ही उनके बेटे को टारगेट किया जा रहा है। मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट सहित कई लोग गिरफ्तार हुए हैं लेकिन कोई उनकी बात नहीं कर रहा। पिछली बार ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ हुआ था। कई नाम आए थे और जानेमाने भी थे लेकिन दीपिका पर ही फोकस था। शत्रुघ्न ने कहा, इस बार उन्हें इस्तेमाल करने के लिए आर्यन मिल गया है क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है और उन्हें हिसाब बराबर करने का मौका मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *