हाथ में बैग लिए ‘पीएम मोदी’ ट्रेन से कहां जा रहे हैं? हमशक्ल को देखकर आप भी खा गए ना धोखा

सोशल मीडिया पर फोटो ने गर्दा उड़ा रखा है। उड़े भी क्यों न मामला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे अब ऐसा क्या हो गया, जिसके कारण तस्वीर वायरल हो रही है। मामला जरा घुमावदार है, समझने के लिए ध्यान बनाए रखना पड़ेगा। तो चलिए जानते है पूरा मामला।सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जैसा कि इस वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि हाथ में ट्रॉली ब्रीफकेस लेकर पीएम मोदी ट्रेन से कहां जाते हुए नजर आ हैं! लेकिन इस फोटो में अजीब ये है कि इनके साथ ना साथ में कोई सुरक्षाकर्मी और ना ही कोई भीड़भाड़, समझ नहीं आ रहा अकेले कहां चल दिए मोदी जी? इसे देखने के बाद मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर अचानक कई यात्री एक-दूसरे से सवाल करने लगे और सब एक दूसरे को हैरानी से देखने लगे।

असल में ये लोग धोखा खा गए हैं। इन्होंने पीएम मोदी को नहीं उनके हमशक्ल को देखा था। खैर, इसमें उनकी गलती नहीं, यह शख्स ना सिर्फ पीएम मोदी का हमशक्ल है, बल्कि कपड़े, दाढ़ी और हाव-भाव सबकुछ हूबहू पीएम मोदी जैसा ही है।

पीएम मोदी के इस हमशक्ल का नाम है लालाजी देवारिया। अक्सर लोग इन्हें देखकर धोखा खा जाते हैं। चेहरा तो मिलता ही है, कद-कठी, चाल और हाव भाव भी पीएम मोदी जैसा। पहनावे और लंबी दाढ़ी तो इन्हें पूरी तरह पीएम मोदी जैसा दिखाते हैं। यह बताने पर भी कि ये पीएम मोदी नहीं उनके हमशक्ल हैं, दादर स्टेशन पर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे थे।

इससे पहले पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक भी खूब चर्चा बटोर चुके हैं। हालांकि, बाद में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। अभनिंदन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लखनऊ और वाराणसी से लोकसभा चुनाव में नामांकन भी दाखिल कराया था। अभिनंदन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *