“भोपाल CM हाउस में पालतू कुत्ते का हमला: डॉग ट्रेनर और कुक घायल, जेपी अस्पताल में भर्ती, कुक के हाथ-पैर में गहरे जख्म; एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया”

भोपाल स्थित सीएम हाउस में गुरुवार को पालतू कुत्ते ने दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें डॉग ट्रेनर रंजीत और कुक कृपाशंकर मिश्रा घायल हो गए। दोनों को तत्काल जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।

सीएम हाउस में पालतू कुत्ते ने दो कर्मचारियों को काट लिया। उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, डॉग ट्रेनर रंजीत रोजाना की तरह कुत्ते को संभाल रहे थे, इसी दौरान वह बेकाबू हो गया और उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे कुक कृपाशंकर मिश्रा पर भी कुत्ता झपट पड़ा। कुक के हाथ-पैर में 3-4 जगह गहरे जख्म आए हैं।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देशभर में कुत्तों के हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त टिप्पणी कर चुका है।

कुत्ते के काटने के बाद घायल दोनों कर्मचारियों को जेपी अस्पताल लाया गया।

सिंघार बोले- जहर दे रहे हैं तो कुत्ते हमला करेंगे ही सीएम हाउस में डॉग बाइट की इस घटना पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तंज कसा है। उन्होंने भोपाल में कहा- अब जो जहर दे रहे हैं, तो कुत्ते हमला करेंगे ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *