बस आने वाली है कोविड-19 वैक्सीन, मॉडर्ना ने बताया कितनी होगी कोरोना वैक्सीन की कीमत

करीब एक साल से दुनिया में हाहाकार मचाने वाली कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ वैक्सीन कब आएगी, इस पर तो लोगों की निगाहें हैं ही, इस बात पर भी हैं कि असरदार और सुरक्षित वैक्सीन की कीमत कितनी होगी। अमेरिकी फार्मा कंपनी Moderna Inc ने बताया है कि उसकी कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए सरकारों को एक खुराक की कीमत (1,854) से (2,744)  रुपये तक लेगी। सरकारें जितनी मात्रा में वैक्सीन का ऑर्डर देंगी, कीमत भी उसी के आधार पर तय होगी। कंपनी के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर स्टेफन बैंसल ने यह जानकारी दी है।

बैंसेल ने कहा कि उनके वैक्सीन की कीमत फ्लू के शॉट के बराबर होगी, जिसकी कीमत 10 से 50 डॉलर के बीच होती है। वैक्सीन के लाखों खुराक के लिए यूरोपियन यूनियान मॉडर्ना के साथ डील करना चाहता है। ईयू चाहता है कि यह डील 25 डॉलर से काम दाम पर हो। इसे लेकर कंपनी के साथ बातचीत में शामिल ईयू के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

बैंसेल ने इसे लेकर कहा कि अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम यूरोपीय संघ के साथ एक समझौते के करीब हैं। कंपनी यूरोप में वैक्सीन पहुंचाना चाहती है। इसे लेकर सकारात्मक रूप से बातचीत जारी है। कुछ ही दिनों की बात और कॉन्ट्रैक्ट हो जाएगा। दोनों के बीच जुलाई से ही बातचीत चल रही है।

बता दें कि मॉडर्ना ने अपनी वैक्सीन 95 फीसद कारगर होने की बात कही थी। इसके अलावा फाइजर ने अपनी वैक्सीन 90 फीसद कारगर होने का दावा किया था। हालांकि, दोनों कंपनियों के दावे फिलहाल आंकड़ों के अंतरिम विश्लेषण पर आधारित हैं। अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है। फाइजर की वैक्सीन के लिए -70 डिग्री सेल्सियस और मॉडर्ना की वैक्सीन के लिए -20 डिग्री सेल्सियस के तापमान की कोल्ड चेन बनाए रखने की जरूरत होगी ,जो एक बड़ी चुनौती है।अगले महीने तक दोनों वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है। साल के अंत तक दोनों की छह करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *