आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने कैंप में बिताए खास पल, वायरल हुईं कपल की अनदेखी रोमांटिक PICS

रणबीर कपूर अपने बर्थडे पर आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में थे। दोनों ने साथ में कुछ अच्छा वक्त गुजारा। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर को बर्थडे  विश करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस तस्वीर में आलिया और रणबीर कैंप में सनसेट को निहारते नजर आए थे. अब दोनों की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं.

इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में बात करते नजर आ रहे हैं. दोनों के वेकेशन के अनदेखे पल इनके फैंस के बीच चर्चा में छाए हुए हैं. दोनों की ये तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर की हैं. फोटोज में रणबीर को सिल्वर कलर की पिलो में लेटे देखा जा सकता है. वहीं आलिया बैठी हैं और उनसे बात कर रही हैं.

इससे पहले आलिया भट्ट ने भी इसी लोकेशन से अपनी और रणबीर की फोटो शेयर की थी और उन्हें बर्थडे विश किया था. रणबीर के साथ फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी.’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब आलिया ने इस तरह खुलेआम रणबीर कपूर को लेकर अपना प्यार जाहिर किया हो. वह कई मौकों पर रणबीर को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं.

बता दें, 28 सितंबर को रणबीर कपूर का बर्थडे था और इस मौके पर वह आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में थे. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों अपना वेडिंग वेन्यू देखने जोधपुर पहुंचे हैं. लंबे समय से आलिया-रणबीर की शादी के चर्चे हैं. हाल ही में आलिया मुंबई में रणबीर कपूर के अपार्टमेंट का कंस्ट्रक्शन देखने भी पहुंची थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *