रूसी राष्ट्रपति पुतिन संग बातचीत में बोले पीएम मोदी-वैक्सीन से मानवता की सेवा

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की है. दोनों ने भारत में बढ़ते कोरोना संकट पर चर्चा की. पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पीएम ने बताया कि उन्होंने कोरोना से लड़ाई में भारत की मदद करने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रिया भी किया.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘आज मैंने अपने दोस्त पुतिन से बात की. हमने कोरोना के बढ़ते संकट पर चर्चा की. इस महामारी से लड़ने में रूस हमारा सपोर्ट कर रहा है, इसके लिए मैंने राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रिया किया.’ पीएम ने आगे लिखा की रूस की स्पूतनिक वैक्सीन कोरोना से लड़ने में मानवता की मदद करेगी.

स्पूतनिक-V की पहली खेप 1 मई को पहुंच रही है:-बता दें टीकाकरण  का नया चरण शुरू होने के साथ ही भारत को नई रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V भी मिलने जा रही है. देश में स्पूतनिक-V की पहली खेप 1 मई को पहुंच रही है. इस बात की जानकारी रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड  के प्रमुख किरील दिमित्रीव ने दी है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि इस खेप में वैक्सीन के कितने डोज शामिल होंगे. सरकार ने 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया है.

85 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज तैयार करने का समझौता:-दिमित्रीव ने कहा ‘पहले डोज 1 मई को डिलीवर होंगे.’ उन्होंने संभावना जताई है कि रूस की तरफ से मिलने वाली इस सप्लाई से भारत में कोरोना से जंग में मदद मिलेगी. RDIF ने 5 बड़े भारतीय निर्माताओं से सालाना 85 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज तैयार करने का समझौता किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *