जानिए क्यों लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी, अनशन की दी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी बुधवार की दोपहर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए। प्रह्लाद मोदी ने लखनऊ पुलिस  की कार्यशैली के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया है। बताया जा रहा है कि अपने समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की वजह से नाराज प्रह्लाद मोदी  ने धरना शुरू किया। इसके साथ ही प्रह्लाद मोदी ने समर्थकों को रिहा ना किए जाने पर अनशन की भी चेतावनी दी है।

प्रह्लाद मोदी ने कहा, ‘हमारे स्वागत में आने वाले 100 कार्यकर्ताओं को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मैं जब तक धरने पर बैठा रहूंगा जब तक हमारे सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ नहीं दिया जाएगा। लखनऊ पुलिस बताए कि आखिर किसके आदेश पर उनको हिरासत में लिया गया। पीएमओ का आदेश है तो वह आदेश दिखाया जाए।’

‘…तब तक चलता रहेगा धरना प्रदर्शन’
प्रह्लाद मोदी ने यह भी कहा, ‘हमारा 4 फरवरी को सुल्तानपुर, 5 को जौनपुर और छह फरवरी को प्रतापगढ़ में कार्यक्रम था। मैं आज इसलिए लखनऊ एयरपोर्ट आया हूं। यहां आकर मुझे जानकारी हुई कि हमारे जो कार्यकर्ता थे, उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। इसी वजह से आज मैं धरने पर बैठ गया हूं। एयरपोर्ट के बाहर तब तक धरने पर बैठा रहूंगा जब तक हमारे सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ा नहीं जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *