PM मोदी का वनतारा दौरा — अनंत अंबानी के 3,500 एकड़ में फैले वन्यजीव संरक्षण केंद्र का निरीक्षण, दुर्लभ जीवों के संरक्षण प्रयासों को सराहा — देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत अंबानी के वनतारा का दौरा किया, जो दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी वन्यजीव संरक्षण केंद्रों में से एक है। 3,500 एकड़ में फैला यह अभयारण्य 1.5 लाख से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का नया घर बन गया है। यहां जानवरों को न सिर्फ विशेषज्ञ देखभाल मिलती है, बल्कि उन्हें प्राकृतिक वातावरण में रहने का अवसर मिलता है, जो उनके फलने-फूलने के लिए जरूरी है। पीएम मोदी ने इस केंद्र का निरीक्षण किया और इनके द्वारा चलाए जा रहे जानवरों के बचाव और पुनर्वास के प्रयासों को करीब से देखा। प्रधानमंत्री के वनतारा दौरे की कुछ खास झलकियां इस लेख में आगे देखी जा सकती हैं।

दुर्लभ दो सिर वाला बोआ सांप!

पीएम मोदी ने एक अत्यंत दुर्लभ दो सिर वाले बोआ सांप को देखा, जो कन्जॉइन्ड ट्विन रेप्टाइल का एक अद्भुत उदाहरण है।

वनतारा में सवाना का गौरव

अफ्रीका की सवाना घासभूमि में पाए जाने वाले जेब्रा, जिन्हें ‘स्ट्राइप्स ऑफ सवाना’ कहा जाता है, अब भारत में अपने नए घर, वनतारा में सुरक्षित और खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

तस्वीर में कैद फ्लेमिंगो की खूबसूरती

पीएम नरेंद्र मोदी ने रंग-बिरंगे फ्लेमिंगो पक्षियों के झुंड के पास से गुजरते हुए उनकी सुंदरता को निहारा।

संघर्ष से जीत की कहानी!

क्या आप जानते हैं कि तेंदुओं की त्वचा पर बने काले धब्बों को ‘रोसेट्स’ कहा जाता है? पीएम मोदी ने एक बचाए गए तेंदुए को देखा, जो अब वनतारा में सुरक्षित जीवन जी रहा है और उसकी सराहना की।

अलविदा, सील!

पीएम मोदी ने वनतारा में सील भी देखी और उसे हाथ हिलाकर अलविदा भी कहा। इस सील को अंगोला से बचाकर लाया गया था। यह फर और मांस व्यापार का शिकार होने वाली थी। लेकिन अब वनतारा की वजह से इसे सुरक्षित और खुशहाल जीवन हासिल हो गया है।

पीएम मोदी ने अनंत अंबानी के इस दूरदर्शी प्रयास की सराहना की, जिसने 3,500 एकड़ में फैले वनतारा को एक ऐसा अभयारण्य बना दिया है, जहां संकटग्रस्त प्रजातियों को नया जीवन मिलता है। वनतारा केवल एक आश्रय का स्थान नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जो वन्यजीवों की रक्षा और उनके पुनर्वास को समर्पित है। शेर के शावकों को खाना खिलाने से लेकर दुर्लभ जीवों से मिलने तक, पीएम मोदी के इन खास पलों ने प्रकृति की अनमोल संपत्ति को बचाने की मजबूत प्रतिबद्धता को खूबसूरती से दर्शाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *