
भारत में जी20 शिखर सम्मेलन का सफल समापन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील को जी20 की अगली अध्यक्षता सौंपी है। नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। जी20 समिट के सफल समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया भर से दिल्ली आए नेता अपने-अपने देश लौट गए हैं।
इसी जी20 समिट में शामिल होने के लिए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी दिल्ली आई थी, लेकिन पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे है, जो काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बने हुए है। लोग तरह तरह की मीम्स बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उनके काफी मीम्स और वीडियो वायरल हैं। जिनमें वो पीएम मोदी से हाथ मिलाते और बातें करती दिख रही हैं। एक वीडियो में वो पीएम मोदी की तारीफ करती भी नजर आईं। जो इस वक्त खूब शेयर किया जा रहा है। वो बोलती हैं, ‘हमारी सरकार हमारे संबंधों (भारत के साथ) को और आगे बढ़ाएगी। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम एक साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं और मुझे यकीन नहीं है कि मैं अप्रूवल रेटिंग के मामले में मोदी जी की बराबरी कर पाऊंगी। मुझे लगता है कि वह दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यक्ति हैं।
पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल है। वायरल वीडियो पर इंदौर के पुलिस थाने में एक शिकायती आवेदन दिया गया है। पुलिस सायबर सेल की मदद से जांच कर रही है अगर जांच में तथ्य सही पाए गए तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस वीडियो पर बीजेपी विधि प्रकोष्ठ ने आपत्ति दर्ज करवाई है।