इंदौर। शहर में फिर पुलिस पर हमला ..अब पलासिया क्षेत्र में बदमाशो ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा…लाइव वीडियो आया सामने – देखे VIDEO

चार दिन में दूसरी बार पुलिस पर हमला हुआ‎ है। इस बार 5 पुलिसकर्मियों से मारपीट हुई है। चोरी के एक मामले में बुधवार रात 12:45 बजे वारंट तामील कराने भंवरकुआं थाने के हेड कांस्टेबल कुलदीप,‎ राजेश उपाध्याय व कांस्टेबल कृष्णचंद्र शर्मा‎ विनोबा नगर पहुंचे। वे चोरी के मामले में फरार सुंदरलाल पिता‎ बाबूलाल और विजयसिंह पिता रामचंद्र कोरी‎ को पकड़ने गए थे।

इस दौरान उनकी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। इस पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो क्षेत्र के राधेश्याम पालीवाल, लक्की पारिया‎ और छोटू पारिया ने अपने साथियों के साथ‎ तीनों पर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे। तीनों ने कंट्रोल रूम फोन कर मदद मांगी तो पलासिया थाने के दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने इनके साथ भी मारपीट की। बाद में भारी फोर्स पहुंचा तब‎ तक बदमाश भाग चुके थे।‎ पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

मालूम हो कि तीन दिन पहले खजराना चौराहे पर एक गुंडे ने ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की थी। गुंडा करण धालीवाल खजराना चाैराहे पर रेड सिग्नल में हूटर बजा रहा था। ड्यूटी पर तैनात जवान ने उसे टोका तो रौब झाड़ने लगा। इसके बाद तिलक नगर थाने से भाग निकला था। देर रात उसे गिरफ्तार कर अगले दिन जुलूस निकाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *