भोपाल। 1814 करोड़ रूपए के ड्रग्स मामले में राजनीतिक कनेक्शन: डिप्टी सीएम देवड़ा के करीबी निकले आरोपी हरीश आंजना

भोपाल में मिली 1814 करोड़ रुपए की ड्रग्स (एमडी- मेफेड्रोन) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना में गिरफ्तार मंदसौर के हरीश आंजना जमकर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के नाम का उपयोग करता है। उसका सोशल मीडिया अकाउंट उनके साथ फोटो और वीडियो से भरा पड़ा है। पहले पढ़िए इस राजनीतिक कनेक्शन के बारे में..

दोनों के करीबी संबंध बताते हैं फोटो

डिप्टी सीएम देवड़ा और आंजना (उम्र 32) साल के बीच के संबंध सोशल मीडिया पर डले फोटो, वीडियो से पता चलता है कि दोनों बहुत करीबी हैं। कई फोटो में देवड़ा, आंजना के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। वहीं एक वीडियो में डिप्टी सीएम बैठक ले रहे हैं और आंजना उनके बगल में बैठा हुआ है। इसी तरह उन्हें बुके देते हुए और भी कई तरह के फोटो डाले हुए हैं।

खुद को युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी लिखा

यही नहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के लिए भी आंजना ने कई बार फोटो, पोस्टर लगाए हैं। वह खुद को बीजेपी के युवा मोर्चा का कार्यकर्ता बताता है। उनके जन्मदिन पर पोस्टर लगाए, जिसमें बधाई देते हुए हरीश (हरीसिंह) आंजना नीचे लिखा हुआ है और इसमें उसका पद बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता है। बताया जाता है कि नाहरगढ़ में बीजेपी में युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है।

पहले भी पकड़ा जा चुका है आंजना

आंजना का यह पहला केस नहीं है। साल 2022 में वह डोडा चूरा केस में पकड़ा जा चुका है। वह लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में लिप्त है, लेकिन बीजेपी और बड़े नेताओं का रसूख दिखाते हुए यह हर बार बच जाता था।

कांग्रेस ने लगाए जमकर आरोप

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने कहा कि अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का माफिया डॉन हरीश आंजना मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का ख़ास वरदहस्त प्राप्त ड्रग माफिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम देवड़ा पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा मांगा है और कहा कि क्या इस तरह पीएम और सीएम मप्र को नशामुक्त करेंगे। इस रैकेट पर कार्रवाई से बीजेपी का पर्दाफाश हो गया है, कौन ड्रग माफियाओं को पनाह दे रहा है। जांच की निष्पक्षता के लिए जरुरी है कि डिप्टी सीएम का इस्तीफा लिया जाए।

हरीश आंजना को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *