
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच मॉडल पूनम पांडे का एक वीडियो समाने आया है। इस वीडियो में उन्होंने राज कुंद्रा पर जमकर हमला किया है।
वीडियो में पूनम पांडे बता रही हैं, ‘धमकी ये था कि मुझे उनका कॉन्ट्रैक्ट साइन करना पड़ेगा. वो जब कहेंगे, जैसा कहेंगे वैसा शूट करना पड़ेगा, नहीं तो वो मेरी प्राइवेट चीजें लीक कर देंगे. मेरे न करने के बाद, मेरा फोन नंबर इंटरनेट पर लीक कर दिया गया. जब मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए इनकार कर दिया, तो उन्होंने मेरा फोन नंबर इस मैसेज के साथ लीक किया ‘कॉल मी नाऊ… आई विल स्ट्रीप फॉर यू’. ये मैसेज उन्होंने मेरे पर्सनल मोबाइल नंबर के साथ ब्रॉडकास्ट किया था.’
उन्होंने आगे कहा, ‘उसके बाद, मेरा फोन नॉन स्टॉप रिंग हो रहा था. मुझे दुनियाभर से फोन आ रहे थे. धमकी भरे मैसेज आ रहे थे. मैं अपने घर पर नहीं थी. मैं घर से निकल गई थी. छुप कर रही थी. मुझे याद है, मैंने कुछ महीने उस वक्त एक ओरन नाम की जगह है, वहां पर बिताई थी. कुछ वक्त कहीं और बिताए थे. मैं बस इस डर में थी कि मेरे साथ कुछ हो जाएगा. मुझे जिस तरह की मैसेज आते थे कि मैं जानता हूं आप कहां है… मैं उस वक्त थोड़ी डरी हुई थी.’
पूनम ने आगे कहा, ‘मेरे वकीलों के मना करने के बावजूद भी मैं ये स्टेटमेंट दे रही हूं कि अगर राज कुंद्रा मेरे साथ ऐसा कर सकता है… मैं तो फिर भी एक जानी पहचानी हस्ती हूं… तो औरों के साथ क्या हो रहा होगा. इसका फुल स्टॉप कहां पर है, ये जज करना मुमकिन नहीं है. इसलिए मैं आपके रिक्वेस्ट करूंगी कि उन सारी लड़कियों से कि आप प्लीज बाहर आएं, और आपके साथ भी ऐसा कुछ भी हुआ है, तो आप आवाज उठाएं. थैंक यू.’