पॉपुलर बॉडीबिल्डर की जिम में दर्दनाक मौत का वीडियो, 210 KG वजन उठाने से टूट गई बॉडीबिल्डर की गर्दन-देखे VIDEO

पॉपुलर बॉडीबिल्डर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर जस्टिन विक्की की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई. जिम में वर्कआउट करते समय उनकी मौत हो गई. जस्टिन जिम में कसरत कर रहे थे तभी उनकी गर्दन पर 210 किलोग्राम का बारबेल गिर गया, जिससे उनकी गर्दन टूट गई. इस हादसे में उनकी उनकी फेफड़ों की नसें भी दब गई, जिससे थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब वो इंडोनेशिया के बाली में एक जिम में कसरत कर रहे थे.

33 साल के थे जस्टिन विक्की

जानकारी के मुताबिक फिटनेस इन्फ्लुएंसर जस्टिन विक्की 33 साल के थे. यह हादसा बीते 15 जुलाई को हुआ. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जस्टिन जिम में कसरत करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वे 210 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश करते हैं, उनके साथ ही एक और व्यक्ति वजन उठाने में मदद करता दिखाई दे रहा है. बारबेल उनकी गर्दन पर गिर जाता है, जिसके बाद वे जमीन पर बैठ जाते हैं और दोबारा नहीं उठते.

बारबेल गिरने से उनकी गर्दन टूट जाती है. साथ ही फेफड़े की नसें भी दब जाती हैं. इसके बाद जिम में अफरा-तफरी मच जाती है. आनन-फानन में जस्टिन को इलाज के अस्पताल में कराया जाता है, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो जाती है. 210 किलोग्राम वजन उठाने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और गर्दन टूट जाने के कारण उनकी मौत हो गई. जस्टिन विक्की बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में जाना माना नाम थे. वे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *