इंदौर में बिना कारण बिजली कटौती, बिजली गुल होने पर विधायक मेंदोला का ट्वीट; विधायक की पोस्ट पर बिजली कंपनी ने एक्स पर दिया ये जवाब

इंदौर में बारिश के पहले से चल रहे मेंटनेंस के बाद भी मामूली बारिश होते ही बिजली गुल हो रही है। इससे शहरवासी परेशान हो रहे हैं। हाल ये हैं कि शहर के कई इलाकों में बिना कारण बिजली कटौती की जा रही है। परेशान उपभोक्ता पहले तो बिजली कंपनी के जोन फिर कंपनी से शिकायत करते हैं। कई बार की शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकलता।

बुधवार रात 12 बजे मांगलिया के इंद्र नगर में रहने वाले लोकेश परिहार ने ट्वीट कर अपनी परेशानी बताई। परिहार ने ट्वीट किया कि लाईट बीना कारण काटी जा रही है, पानी हवा दिन हो या रात १५ से २० बार लाइन कट हो रहा है। परिहार ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे बिजली कंपनी ने मोबाइल पर संपर्क किया और समस्या पूछी। मैंने समस्या बताई तो जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया है।

इस पर इंदौर-2 के विधायक रमेश मेंदोला ने री ट्वीट किया कि LIG चौराहे पर भी यही हाल है। लोगों ने शिकायत की है कि दिन में कई बार लाइट जा रही है। आखिर बार बार ऐसी परिस्थिति क्यों बन रही है? कृपया इस शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर दोनो जगह स्थायी समाधान करें।

विधायक की इस पोस्ट के आते ही बिजली कंपनी एक्टिव हुआ और उसने विधायक मेंदोला का नंबर मांगते हुए जवाब दिया प्रिय उपभोक्ता आपकी शिकायत हमारी टीम को प्रेषित कर दी गयी है, कृपया आपका मोबाईल नंबर प्रदान करे ताकि हमारी टीम इस विषय मे आपसे संपर्क कर सके।

अब सिलसिलेवार पढ़िए सभी ट्वीट और उन पर आए लोगों के रीएक्शन

बुधवार रात 12.55 बजे परिहार ने ये ट्वीट किया

गुरुवार सुबह 10.30 बजे विधायक रमेश मेंदोला ने यह ट्वीट किया

विधायक की पोस्ट पर बिजली कंपनी ने ट्वीटर पर ये जवाब दिया

इस बीच मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उत्तर शहर संभाग के तहत महालक्ष्मी जोन के तहत इंद्र नगर के उपभोक्ता लोकेश परिहार की आपूर्ति संबंधित शिकायत का निराकरण किया है। इस क्षेत्र के 11 केवी फीडर पर लवकुश कॉलोनी में 100 केवी के ट्रांसफार्मर में आंशिक खराबी के कारण फीडर पर बुधवार की रात दो तीन बार व्यवधान की स्थिति बनी थी। कंपनी के अधिकारियों ने गुरुवार की शाम उपभोक्ताओं से बात भी की हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता उपभोक्ताओं से निराकरण की पुष्टि के लिए कंपनी प्रक्रिया के तहत मोबाइल नंबर मांगती है, ताकि निराकरण की पुष्टि की जा सके। इसी मोबाइल नंबर पर शिकायत नंबर एवं समाधान के एसएमएस भी जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *