
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी हाल ही में हुई है। शनिवार (19 दिसंबर) को सलमान खान, अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी समेत कई बॉलीवुड हस्तियां इस शादी में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान और अनिल और शिल्पा स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान नीले रंग के सूट में हैं और अनिल कपूर काले रंग के ड्रेस में हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी ऑरेंज रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं।
सलमान ने शादी के स्टेज पर मचाया धमाल
इस वीडियो को सलमान खाने के एक फैन पेज पर पोस्ट किया गया है. आप भी इस वीडियो को देख सकते हैं कि जैसे ही सलमान खान स्टेज की तरफ अपने कदम बढ़ाते हैं, शादी में मौजूद तमाम गेस्ट सलमान, सलमान… कहकर पुकारने लगते हैं . साथ ही उनकी तस्वीर को अपने मोबाइल फोन कैमरे में कैद करने लगते हैं. स्टेज पर पहुंचते ही उनकी फिल्म ‘किक’ का पॉपुलर गाना ‘जुम्मे की रात है अल्लाह बचाए’ गाना बजने लगता है. सलमान इस गाने का हुक स्टेप्स करते हैं. सलमान को इस तरह मस्ती में डांस करते देख लोग जोश से भर जाते हैं.
शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे
सलमान खान अलावा अनिल कपूर और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी जयपुर पहुंची हुई हैं. इस बीच जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने विमानों की आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम किया, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी एयरपोर्ट पर पुख्ता नजर आई. मेहमानों के ठहरने के लिए कूकस सहित अन्य नामचीन तीन से चार होटलों को भी बुक किया है.
सलमान ने कैटरीना को दिया महंगा गिफ्ट
बीते दिनों राजस्थान में ही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हुई थी. उम्मीद की जा रही थी कि सलमान खान भी शादी में पहुंचेंगे. मगर ऐसा हुआ नहीं. बाद में ऐसी खबर आई की सलमान ने कैटरीना को बेहद महंगा गिफ्ट दिया है. कहा जा रहा है कि सलमान ने उन्हें रेंज रोवर कार गिफ्ट में दिया है.
फिल्म ‘अंतिम’ में एक्टिंग की तारीफ
वहीं अगर सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो पिछले महीने उनकी फिल्म ‘अंतिम’ रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर उतनी कमाई नहीं कर पाई, जितनी उम्मीद थी. मगर फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद की गई. इस फिल्म में पहली बार उनके बहनोई आयुष शर्मा ने साथ में काम किया था. साथ ही सलमान, कैटरीना कैफ के साथ वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी नजर आने वाले हैं.