प्रीति जिंटा से हुई बड़ी चूक! आईपीएल ऑक्शन में ख़रीद लिया गलत खिलाड़ी, फिर…देखें VIDEO

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 में मंगलवार को पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने एक खिलाड़ी को गलती से खरीद लिया और जब टीम को यह एहसास हुआ कि उन्होंने गलत प्लेयर को खरीदा है तब तक काफी देर हो चुकी थी। यह गलती तब हुई जब ऑक्शन टेबल पर फ्रेंचाइजी मालकिन प्रीति जिंटा भी मौजूद थी। उनके साथ नेस वाडिया और अन्य लोग भी साथ थे, लेकिन कोई भी उस भूल को सुधार नहीं पाया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पंजाब किंग्स ने छत्‍तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शंशाक सिंह को गलती से खरीद लिया। फ्रेंचाइजी को लगा कि वह कोई और खिलाड़ी है। शंशाक का नाम जब ऑक्शन रूम में घोषित हुआ और टीवी स्क्रीन पर उनका डिस्पले हुआ तो पंजाब किंग्स को लगा कि ये कोई और खिलाड़ी है। पंजाब ने शंशाक को गलती से 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया। शंशाक की बोली खत्म होने के बाद पंजाब को एहसास हुआ कि उन्होंने इस खिलाड़ी को गलती से खरीद लिया है।

बाद में फ्रेंचाइजी ने की प्लेयर को वापसी की मांग

बाद में प्रीति जिंटा और नेस वाडिया समेत अन्य लोगों ने ऑक्शन करा रहीं मल्लिका सागर को इस बारे में बताया और खिलाड़ी को वापस करने की मांग की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मल्लिका सागर की ओर से साफ कर दिया गया कि खिलाड़ी के एकबार बिकने के बाद उसका नाम वापिस नहीं होगा। इस पूरे ड्रामे का लाइव टेलिकास्ट टीवी पर हुआ। अगर शंशाक ने ये ड्रामा देखा होगा तो उन्हें बहुत ही बुरा लगा होगा। शंशाक के बाद अगला नाम तनय त्यागराजन का था।

20 लाख में पंजाब में शामिल हुए शंशाक

त्यागराजन का नाम जैसे ही आया तो पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी को इस बात का एहसास हुआ कि उन्होंने गलत खिलाड़ी को चुन लिया है। शंशाक सिंह गलती से ही सही लेकिन 20 लाख रुपए में वह पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गए। जब शंशाक का नाम स्क्रीन पर आया तो पंजाब ने ही इकलौत बोली लगाई थी। मल्लिका सागर ने हैमर डाउन करके जैसे ही शशांक के पंजाब किंग्‍स की ओर से खरीदे जाने का ऐलान कर दिया। गलती का एहसास होने के बाद पंजाब ने इस बोली को वापस लेने की मांग की, लेकिन ऑक्शनर ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *