पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया , पीएम मोदी ने अपने भाइयों के साथ मां हीराबेन को कंधा दिया और मुखाग्नि दी – देखें वीडियो

मोदी जी की माँ की अंतिम यात्रा

 

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया. पीएम मोदी अपनी मां को अंतिम विदाई देने गांधीनगर पहुंचे. पीएम मोदी ने अपने भाइयों के साथ मां हीराबेन को कंधा दिया और मुखाग्नि दी. इस मौके पर पीएम मोदी के परिवार के सदस्य मौजूद दिखे. बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस मौके पर इकट्ठा होने के लिए मना किया गया था. इससे पहले आज सुबह 3.30 पर हीराबेन का निधन हो गया था. वह अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थीं. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके मां को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट किया कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *