
IPL 2022: फाइनल मैच देखने पहुंच सकते हैं पीएम मोदी और अमित शाह, सुरक्षा में छह हजार पुलिसकर्मी तैनात
—————————-
प्रधानंत्री नरेंद्र भाई मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह फिलहाल गुजरात में हैं और ये दोनों आईपीएल 2022 का फाइनल मैच देखने स्टेडियम पहुंच सकते हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ख़बर सुनें विस्तार आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी यह मुकाबला देखने स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। वहीं, इस मैच को देखने के लिए लगभग एक लाख दर्शकों के स्टेडियम में पहुंचने की संभावना है। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी यह मैच देखने पहुंचेंगी और सभी की सुरक्षा के लिए छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य एजेंसिंयों की भी मदद ली गई है। पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ से उनके स्टेडियम में पहुंचने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही दिग्गज नेता यह मैच देखने स्टेडियम में जा सकते हैं।