सुबह-सवेरे काजीरंगा पार्क पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हाथी पर सवार होकर उठाया नेशनल पार्क का लुफ़्त – देखे VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने काजीरंगा में रोड शो किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे। उन्होंने सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हाथी पर बैठकर जंगल सफारी की। इसके बाद जीप से नेशनल पार्क का भ्रमण भी किया। इस दौरान उनके साथ पार्क डायरेक्टर सोनाली घोष और सीनियर फॉरेस्ट ऑफिसर भी थे।

मोदी ने जंगल सफारी के दौरान जानवारों की तस्वीरें खींचीं। उन्होंने हाथी को गन्ना भी खिलाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मोदी ने इनकी तस्वीरें पोस्ट की और लिखा- यह एक ऐसी जगह है जहां की हर यात्रा आत्मा तृप्त कर देती है। यह आपको असम के दिल से गहराई से जोड़ता है। इस नेशनल पार्क में सबको आना चाहिए।
PM मोदी नॉर्थ-ईस्ट राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश के 2 दिन के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार की शाम असम के तेजपुर पहुंचे थे। रात में काजीरंगा नेशनल पार्क के गेस्ट हाउस में रुके थे। काजीरंगा को 1974 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला था। इस साल काजीरंगा इस उपलब्धि की गोल्डन जुबली मना रहा है।

PM मोदी की जंगल सफारी की तस्वीरें…

PM मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथी को गन्ना खिलाते हुए X पर तस्वीर पोस्ट की है।

PM मोदी ने यह तस्वीर X पर पोस्ट करते हुए लिखा- काजीरंगा राइनोसॉरस के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां हाथियों की संख्या भी बहुत है।

PM मोदी ने हाथी के अलावा जीप से भी जंगल सफारी की।


PM मोदी ने सफारी के बाद फॉरेस्ट ऑफिसर्स का अभिवादन स्वीकार किया।

सफारी के दौरान मोदी के साथ फॉरेस्ट ऑफिसर भी मौजूद थे।

ये तस्वीरें पीएम मोदी ने सफारी के दौरान खुद खींचीं।

काजीरंगा नेशनल पार्क की खासियतें…

काजीरंगा नेशनल पार्क को 1985 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया था। यह नेशनल पार्क 430 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां एक हजार से ज्यादा गैंडे और हाथी रहते हैं। इसके अलावा कई बंगाल टाइगर्स भी यहां रहते हैं। साल 2006 में काजीरंगा को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यह पार्क केवल नवंबर से अप्रैल तक ही टूरिस्ट के लिए खुलता है। मई से अक्टूबर तक बंद कर दिया जाता है।

असम में 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्टस का उद्घाटन करेंगे मोदी
पीएम मोदी

असम के जोरहाट में करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे PM मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनाए गए 5.5 लाख से ज्यादा घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह भी करेंगे।

असम के जोरहाट में लाचित बोरफुकन की इसी प्रतिमा का PM उद्घाटन करने वाले हैं।
PM जिन प्रोजेक्टस् का उद्घाटन करेंगे, उनमें बरौनी से गुवाहाटी तक 3,992 करोड़ रुपए की पाइपलाइन परियोजना भी शामिल है। 768 करोड़ रुपए की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन मीट्रिक टन से 1 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे।

साथ ही 510 करोड़ रुपए की लागत से गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन मीट्रिक टन से 1.2 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मेलेंग मेटेली में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को असम पहुंचे थे पीएम, देखिए तस्वीरें


असम के तेजपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने PM मोदी का स्वागत किया था।

PM मोदी ने काजीरंगा में शुक्रवार को रोड शो किया था। इसमें महिलाओं ने नृत्य प्रदर्शन किया।


PM मोदी के रोड शो में हजारों लोगों की भीड़ दिखाई दी थी।

कर्नाटक में भी जंगल सफारी कर चुके हैं मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी जंगल की सफारी कर चुके हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर 9 अप्रैल 2023 को कर्नाटक के मैसूर में बांदीपुर टाइगर रिजर्व में खुली जीप में करीब 20 किमी लंबी जंगल सफारी की थी। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क में थेप्पाकडु एलिफेंट पार्क पहुंचकर हाथियों को गन्ने खिलाए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *