प्रिंस विलियम को अप्रैल माह में हुआ था कोरोनावायरस संक्रमण,इलाज को रखा था गुप्त

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम को भी कोरोनावायरस हुआ था और यह प्रत्यक्ष रूप से वही वक्त था, जब उनके पिता प्रिंस चार्ल्स में इस वर्ष की शुरुआत में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।यह जानकारी ब्रिटिश मीडिया ने केनसिंगटन पैलेस के सूत्रों के अनुसार दी है। अखाबर के अनुसार, प्रिंस विलियम ने अपने इलाज को गुप्त रखा क्योंकि वे देश को परेशानी में नहीं डालना चाहते थे।

अखबार के अनुसार, विलियम ने अपने टेलीफोन और वीडियो कार्य करना जारी रखा और एक पर्यवेक्षक को बताया कि वह किसी को चिंता में नहीं डालना चाहते। विलियम ने कहा कि वे अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात किसी को नहीं बताना चाहते क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण चीजें चल रही हैं और मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता।
अखबार ने बताया कि ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज का इलाज महल के डॉक्टर्स ने किया और इस दौरान उन्होंने सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परिवार को अनमेर हॉल में आइसोलेट कर दिया था। यहां विलियम ने अप्रैल के महीने में 14 टेलिफोन और वीडियो कॉल किए।

बता दें कि विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्स मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें हल्के लक्षण दिखाई देने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया था। 14 दिनों के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वायरस से ठीक होने के बाद चार्ल्स ने बताया था कि इसके चलते उनकी स्वाद और सूंघने की शक्ति चली गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *