पन्ना जिला जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, जांच की मांग — देखें VIDEO

पन्नाः मध्यप्रदेश में पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत पुरषोत्तमपुर स्थित जिला जेल पन्ना में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 323 SCST एक्ट में सजायापता कैदी की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद परिजनों ने जहर खिलाकर कैदी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह राजपूत पिता मिलन सिंह राजपूत उम्र करीब 58 वर्ष जिसे सिमरिया थाना अंतर्गत विवाद के चलते विशेष न्यायाधीश के द्वारा एक वर्ष की सजा से दंडित करने के बाद 27 दिसंबर 2024 को जिला जेल पन्ना में दाखिल किया गया था, जिसकी अचानक आज तबियत बिगड़ गई, जब उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पंचनामा कार्यवाही उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि कल वह जेल में कैदी से मिलकर आये वह पूरे तरीके से स्वस्थ्य था, और आज उन्हें उसकी जमानत भी करवानी थी, तभी उन्हें जेल से जानकारी लगी कि उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि उसे जहर देकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम उपरांत ही यह स्पष्ट हो पाएगा, कि कैदी की मौत आखिर किन कारणों के चलते हुई है। इस संबंध में जिला जेल के जेलर द्वारा कैदी की हार्ट अटैक आने से मौत होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *