
बॉलीवुड सिलेब्स कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं है ये एक बार और साबित हुआ है। हाल ही में इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 की के नाम सामने आए हैं। इसमें दो भारतीयों ने जगह बनाई है। प्रियंका चोपड़ा को लिस्ट में 27वीं पोजिशन मिली है वहीं विराट कोहली 19वें स्थान पर हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा खासी ऐक्टिव रहती हैं और वह इस पर प्रमोशनल पोस्ट्स भी करती हैं। उन्हें ये पोस्ट करने के लिए मोटी रकम मिलती है।
यानि, मनोरंजन जगत से इस लिस्ट में सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ने ही जगह बनाई है. हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने 27वां स्थान हासिल किया है. वहीं विराट कोहली ने इस लिस्ट में प्रिंयका चोपड़ा से आगे जगह बनाई है. मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने एक पोस्ट के तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. ये एक्ट्रेस द्वारा किये जाने वाले कॉमर्शियल पोस्ट हैं.
यानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका चोपड़ा कोई भी प्रमोशनल पोस्ट करने के लिए तीन करोड़ कमाती हैं. वहीं लिस्ट में विराट कोहली ने प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए 19वां स्थान हासिल किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली के 132 मिलियन फॉलोअर हैं और क्रिकेटर एक प्रमोशनल पोस्ट के 5 करोड़ रुपये कमाते हैं.
वहीं इस लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने. जिनके इंस्टाग्राम पर 295 मिलियन फॉलोअर हैं और वह एक प्रमोशनल पोस्ट के 11 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा लिस्ट में ड्वेन जॉनसन, एरियाना ग्रैंडे, कायली जेनर, टेलर स्विफ्ट जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं. बता दें हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लॉन्ज्री ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट का भी चेहरा बनी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.