मैहर जिले में सतना से रामनगर जा रही एक बस में सोमवार को महिला यात्री से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध और वीडियो सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अमरपाटन पीजी कॉलेज में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के रूप में हुई है।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सतना से बस में सवार हुई थी। सफर के दौरान भटनवारा के पास बगल की सीट खाली हुई, जिस पर प्रोफेसर आलोक सिन्हा आकर बैठ गया। शुरुआत में उसने महिला से बातचीत करने की कोशिश की। कुछ देर बाद अश्लील हरकतें करने लगा।महिला ने हिम्मत दिखाते हुए इन हरकतों को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बस के अमरपाटन पहुंचते ही वह सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला पर समझौते का दबाव बनाया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की हरकत का वीडियो बना लिया।
पुलिस को वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपी
अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351 (3) के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला से वीडियो रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा।
ऐसे हुई आरोपी की पहचान
महिला ने बताया कि जब आरोपी उसके साथ बैठकर सफर कर रहा था, तब उसने बताया था कि उसका नाम आलोक सिन्हा और वह अमरपाटन पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। जब वह कॉलेज के बाहर उतरा तो बस में सफर कर रहे छात्रों से उसके बारे में पूछा। उन्होंने मोबाइल में आलोक सिंह के फोटो दिखाए। इसके बाद पुलिस ने नामजद FIR की।

महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
पत्नी दिल्ली में, बेटी कनाडा में इंजीनियर
आरोपी आलोक सिन्हा दिल्ली का रहना वाला है। वह 2015 से आमरपाटन कॉलेज में पदस्थ है। दिल्ली में घर होने के कारण पत्नी वहीं रहती है। वह हाउस वाइफ है। आरोपी की एक बेटी इंजीनियर है, जो शादी के बाद कनाडा शिफ्ट हो गई है। आलोक सिन्हा मैहर में अकेला रहता है।
स्टूडेंट्स करेंगे आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन
छेड़छाड़ के मामले में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के खिलाफ अब स्टूडेंट्स ने भी मोर्चा खोल दिया है। एफआईआर की जानकारी लगने के बाद मंगलवार दोपहर स्टूडेंट्स सिन्हा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन सिन्हा को सस्पेंड करने के लिए होगा। इसमें वे छात्राएं भी शामिल होंगी, जिनके साथ सिन्हा ने 16 मार्च को बदतमीजी की थी।
प्रिंसिपल से कर चुका मारपीट
बताया जा रहा है कि असिटेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा पहले कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह केसाथ मारपीट भी कर चुका। उस पर अमरपाटन थाने में एफआईआर हुई थी। इसकी जानकारी उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को भेजी गई थी।
सेशनल कॉपी जमा नहीं करने के आरोप
एक सप्ताह पहले अमरपाटन के सरकारी कॉलेज में जमकर बवाल हुआ था, जिसमें रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक आलोक सिन्हा पर छात्राओं ने बदतमीजी करने और सेशनल कॉपी जमा नहीं करने के आरोप लगाए थे। विवाद इतना बढ़ गया था कि प्रोफेसर और छात्राओं के बीच सरेराह झड़प भी हुई थी। इसी बीच कॉलेज के प्राचार्य को बीच बचाव में आना पड़ा था, तब मामला शांत हुआ।