“रिश्वत कांड में पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर रंगेहाथ गिरफ्तार: CBI की 21 घंटे की रेड में ₹7 करोड़ कैश, लग्जरी कारें और सोना बरामद; चंडीगढ़ कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा”

इस दौरान भुल्लर ने रुमाल से चेहरा ढका हुआ था। इस पर जज ने कहा कि अपने चेहरे से रुमाल हटाइए। वहीं मीडिया के पूछने पर भुल्लर केवल इतना ही बोले- कोर्ट इंसाफ करेगा।इस बीच भुल्लर के वकील एचएस धनोआ ने कहा कि भुल्लर को करीब 11:30 हिरासत में लिया गया, मगर गिरफ्तारी रात 8 बजे डाली है। DIG की रात बुड़ैल जेल में कटेगी।

पंजाब डीआईजी की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर सामने आई

भुल्लर के घर 21 घंटे तक CBI की रेड चली। DIG के चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित घर से बरामद रकम 7 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके अलावा 15 से ज्यादा प्रॉपर्टी, ऑडी व मर्सिडीज की चाबी, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब, 3 हथियार भी मिले। यह सारा सामान जब्त कर CBI ऑफिस ले जाया गया।

DIG भुल्लर और कृष्नु को CBI ने गुरुवार (16 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया था। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा। फिर DIG ने कारोबारी और बिचौलिए को मोहाली ऑफिस बुलाया तो CBI ने साथ जाकर DIG को भी रिश्वत की रकम लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

कारोबारी को उस पर 2023 में सरहिंद थाने में दर्ज फर्जी बिल-बिल्टी के सहारे दिल्ली से माल लाकर फर्नेश में बेचने के केस में चालान पेश करने की धमकी देकर रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत उसने CBI को की थी।

DIG पर CBI कार्रवाई से जुड़े PHOTOS..

मेडिकल के बाद गाड़ी में बैठकर जाते डीआईजी DIG हरचरण सिंह भुल्लर।

CBI टीम की तरफ से पकड़ा गया DIG का बिचौलिया कृष्नु (चेक शर्ट में)।
भुल्लर के घर से 5 करोड़ कैश मिला। 500-500 नोटों की गड्डियों को जमीन पर बिछाया गया।
DIG के घर में इस तरह से अटैची और बैगों में कैश भरकर रखा गया था।
घर से 22 लग्जरी घड़ियां मिलीं, जिन्हें CBI साथ ले गई।
डेढ़ किलो सोने के गहने मिले। जिनकी कीमत 1 करोड़ 90 लाख 50 हजार रुपए बनती है।
  • DIG हरचरन भुल्लर के बारे में जानिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *